फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांकेबिहारी मंदिर के पास बने इन दो भवनों से बड़ा खतरा, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम; फिर किए जाएंगे ध्वस्त

Fri, 26 Jun 2026 01:41 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में जर्जर और खतरनाक भवनों को लेकर नगर निगम ने सख्ती बढ़ाते हुए दो मकानों को ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित किया है। भवन स्वामियों को मरम्मत के लिए तीन दिन का अंतिम मौका दिया गया है, अन्यथा निगम कार्रवाई करेगा।
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के आसपास खतरनाक मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में नोटिस के बाद भी भवन स्वामियों द्वारा जर्जर भवनों की मरम्मत न कराए जाने पर नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाया है। निगम ने मंदिर क्षेत्र के दो भवनों को चिह्नित कर उनके ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरु कर दी है। इससे पहले निगम की टीम ने भवन स्वामियों को चेतावनी दी है। उन्हें मरम्मत के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ब्रज 84 कोस परिक्रमा में बांटी एक्सपायरी दवाएं, अब जला दिए रिकॉर्ड; वायरल वीडियो के बाद गहराया रहस्य


श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली नंबर पांच में सुधीर गोस्वामी के मकान का छज्जा गिरने से हुए हादसे के बाद जागे नगर निगम ने अब तक 235 मकानों जर्जर एवं गिरांसु मकानों को चिह्नित कर उनमें रह रहे लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के जरिए लोगों उन्हें 15 दिनों में जर्जर और गिरांसू भवनों की मरम्मत या फिर उस भाग को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कृषि विभाग कार्यालय पर जड़ा ताला, फिर धरने पर बैठ गए किसान; मक्का की फसल बर्बाद होने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन




15 दिन में यदि भवन स्वामियों ने इस मामले में किसी तरह का सुधार नहीं किया तो नगर निगम द्वारा भवन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी करने के बाद निगम ने बांकेबिहारी मंदिर में पुन: सर्वे कार्य शुरु कर घर-घर दस्तक देकर ऐसे भवनों को चिहि़्नत कर रही है, जिनमें नोटिस के बाद भी सुधार नहीं किया गया। निगम ने सुधीर गोस्वामी के समीप एक भवन चिहि़्नत कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस और PAC के सुरक्षा चक्र से युवक का अपहरण, गले में तौलिया का फंदा डाल घसीट कर ले गए; फिर की पिटाई


वहीं बांकेबिहारी बाजार में पुरानी आर्ट गैलरी के समीप एक और भवन को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया है। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में दो भवनों के स्वामियों का निगम ने नोटिस देने के बाद पुन: चेतावनी दी है। यदि उन्होंने तीन दिनों में सुधार कार्य नहीं किया गया तो नगर निगम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें