फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू बुखार से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा (नौहझील)। जिले में एक बार फिर से डेंगू पनप रहा है। नौहझील और मांट में युवक और एक किशोर की डेंगू व बुखार से मौत हो गई है। वहीं, कोविड सेंटर प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया बृहस्पतिवार को जांच में १८ डेंगू के नए मरीज मिले हैं। बताया कि दो मौतों के बारे में जानकारी की जा रही है और सैंपलिंग का काम तेज कर दिया गया है। उधर, सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने भी सौ शैय्या अस्पताल में जाकर डेंगू के मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन

नौहझील में बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। नौहझील क्षेत्र के गांव पचहरा निवासी युवक की उपचार के दौरान नोएडा में मौत हो गई हैै। पिछले दो माह से बुखार का प्रकोप महामारी की तरह फैला हुआ है। डेंगू और बुखार से पीड़ित मरीजों की आए दिन मौत हो रही हैं। नौहझील के गांव पचहरा निवासी राहुल कुमार वशिष्ठ (22) पुत्र उमाशंकर वशिष्ठ को बुखार आया था। जिसका इलाज नौहझील व बाजना में भी कराया गया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। परिवार के लोग हालत गंभीर देख युवक को नोएडा ले गए। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
लोगों का कहना है कि बीमारी की रोकथाम व इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग मात्र औपचारिकता निभा रहा है। मरीजों के लिए न तो उचित सुविधा और न ही दवाएं हैं। डेंगू व सीबीसी की जांच रिपोर्ट भी मरीजों को समय से नहीं मिल रही है। डेंगू की रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं, विकास खंड मांट की ग्राम पंचायत बिजौली में डेंगू से पूर्व प्रधान के पौत्र की मौत हो गई। बिजौली निवासी आकाश (१७) पुत्र प्रेमपाल की फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में डेंगू के चलते मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वह बीमार चल रहा था। किशोर की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें