फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की बीस प्रतिशत आबादी में खोजे जाएंगे क्षय रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद को क्षय रोग से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने में योगदान के लिए जिले के भीतर स्वास्थ्य विभाग टीबी के मरीजों की खोज के लिए नौ से 22 मार्च तक (एसीएफ) एक्टिव केस फाइंडिंग कार्यक्रम चलाएगा। इसके तहत जिले की 20 प्रतिशत से अधिक आबादी को ध्यान में रखते हुए क्षय रोगियों की खोज की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके वर्मा ने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग के माध्यम से जिले में क्षय रोग से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। उन्हें क्षय रोग के उपचार प्रणाली के साथ जोड़कर निशुल्क जांच व उपचार भी दिया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि जिले की लगभग तीस लाख की आबादी है।
इसमें बीस प्रतिशत लगभग छह लाख लोगों में टीबी के लक्षण के आधार पर जांच कराई जाएगी। रोग की पुष्टि होने पर दो दिन के भीतर व्यक्ति का उपचार शुरू हो जाएगा। यह पूरा अभियान पोलियो अभियान की तरह चलाया जाएगा। सफल क्रियान्वयन के लिए पूरे कार्यक्रम की नियमित समीक्षा, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पीपीएम समन्वयक आलोक तिवारी ने बताया कि सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान के दौरान 241 टीमों में कार्य 723 टीम के सदस्यों द्वारा सघन सर्वे का कार्य किया जाएगा। जिनका सुपरविजट 48 सुपरवाइजर द्वारा किया जाएगा। टीम के कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए कुल 10 चिकित्सकों की भी डॺूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें