फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुरैना के पास हेतमपुर स्टेशन पर दुर्ग-उधम नगर एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग से रेल अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। अप ट्रैक पर ट्रेनों के रोके जाने से मथुरा में जंक्शन पर महाकौशल एक्सप्रेस को दो घंटे के लिए खड़ा कर लिया गया। लगभग छह बजे ट्रैक चालू किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब ३ बजकर ०५ मिनट पर मुरैना के पास हेतमपुर स्टेशन पर दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस के दो कोच में आग लग गई। जिससे रेलवे ने अप ट्रैक पर जाने वाली सभी ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया। इसी के चलते मथुरा जंक्शन पर महाकौशल एक्सप्रेस करीब दो घंटे तक खड़ी रही।
करीब ५ बजकर ५३ मिनट पर अप ट्रैक को चालू किया गया। इसके बाद ही महाकौशल आगे बढ़ाई जा सकी। डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्ग-उधमपुर के कोच में आग लगने से करीब १४ ट्रेन को रोका गया था, जिनमें मथुरा जंक्शन पर महाकौशल को दो घंटे के लिए रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें