फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दानघाटी मंदिर के सामने लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी के दानघाटी मंदिर के सामने सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। मंगलवार को मंदिर दर्शन के लिए आए सैकड़ों श्रद्धालु लगभग एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। मंदिर के सामने ऑटो-रिक्शा, कारें और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पूरी तरह जाम हो गई थी, जिससे आवागमन ठप पड़ गया।
विज्ञापन

कई श्रद्धालु पैदल ही मंदिर की ओर बढ़ने को मजबूर हुए, जबकि कुछ लोग वाहनों में फंसे रहे। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर के आसपास पार्किंग की व्यवस्था पर्याप्त न होने और अनियंत्रित पार्किंग के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस और यातायात कर्मियों को स्थिति संभालने में देर हुई। जाम साफ होने में करीब एक घंटा लग गया। इस दौरान कई लोग परेशान नजर आए। दानघाटी मंदिर गिरिराज प्रभु से जुड़ा प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न हो।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार प्रमुख मार्गों और चौराहों पर तैनात हैं। पुलिस टीम लगातार मौके पर रहकर जाम खुलवाने और यातायात को व्यवस्थित करने का कार्य कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल कुमार सिंह, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें