फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पारंपरिक कारीगरों मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण और लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पियों को स्वावलंबी बनाने और उनके हुनर को तराशने के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने कमर कस ली है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कारीगरों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


ओडीओपी (एक जनपद एक उत्पाद) के अंतर्गत ठाकुर जी की पोशाक निर्माण के लिए 400 लाभार्थियों का विशेष लक्ष्य मिला है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 850 कारीगर आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, सुनार, लोहार, हलवाई, नाई, राजमिस्त्री, धोबी सहित पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े 11 ट्रेड के कारीगरों को मिलेगा। योजना के तहत चयनित पात्र अभ्यर्थियों को उनके संबंधित पारंपरिक व्यवसायों में 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और ओडीओपी (एक जनपद एक उत्पाद) आवेदन कर सकेंगे। उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने जिले के सभी पात्र पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें