फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान के लिए आज जिला अस्पताल में जुटेंगे महादानी

Mon, 22 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद अस्पताल (जिला अस्पताल) की ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता कम होने के बाद अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर आगे आए शिक्षक संगठन में रक्तदान करने के लिए गजब का उत्साह है। सोमवार को लगने वाले शिविर में रक्तदान करने वालों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


रक्त की कमी से किसी की जिंदगी न जाए, इस संकल्प के साथ मुहिम में जुटे अमर उजाला फाउंडेशन के साथ शिक्षकों ने कदम बढ़ाया है। रक्त का दान ही एक ऐसा कार्य है जो असमय काल में समाने वाली इन जिंदगियों को बचा सकता है।

महर्षि दयानंद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी गर्ग ने कहा कि जिंदगी बचाने के लिए ये पहल सराहनीय है। विज्ञान कितना भी आगे आ गया हो, लेकिन आज भी रक्त का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में रक्तदान ही रक्त की कमी को पूरा कर सकता है। इस शिविर में रक्तदान कर शिक्षकों के अलावा आम आदमी भी लोगों की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो सक ते हैं। इसके लिये सोमवार को सुबह 10 बजे से महर्षि दयानंद अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।

मथुरा में रक्त की ज्यादा जरूरत
मथुरा। मथुरा की सीमा में 72 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग तथा 84 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेस वे है। इसके चलते सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ काफी अधिक रहता है। इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना में दिशा-निर्देश के अनुपालन में प्रत्येक प्रसव पीड़िता के लिये परिजनों को बिना रक्तदान के निशुल्क ब्लड उपलब्ध कराना होता है।

ये है चिकित्सकों का कहना
-18 से 55 साल तक की उम्र के लोग कर सकते हैं रक्तदान।
-रक्तदान करने के बाद शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती।
-रक्तदान से पहले होने वाली नियमित जांचों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है।
-तीन महीने में एक बार रक्त का दान किया जा सकता है।

रक्तदान करने के लिए शिक्षकों में गजब का उत्साह है। समाज की सेवा के इस कार्य के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक रक्तदान करेंगे।
- यशवीर सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ मथुरा

स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा स्वयं संपर्क करके भी लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ये संकल्प है कि रक्त की कमी से किसी की जिंदगी नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन

- आलोक उपाध्याय, मंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें