फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के मिले इनपुट को लेकर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अग्निपथ योजना के विरोध में युवा शहर या हाईवे पर बवाल कर सकते हैं, ऐसा इनपुट पुलिस को मिला। इसके बाद बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने रणनीति बनाकर शुक्रवार की सुबह सुरक्षा के चौकस इंतजाम कर दिए। हाईवे और शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आए। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी भ्रमणशील होते हुए पूरी निगाहें बनाए रहे।
विज्ञापन

इनपुट के बाद डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बृहस्पतिवार की रात उपद्रवियों ने निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की रणनीति बनाई। रात में एसएसपी ने सभी थानों के अलावा विशेषकर शहर पुलिस को सजग और सतर्क रहने का फरमान जारी किया। शुक्रवार सुबह से ही शहर और हाईवे पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आए।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ सिटी अभिषेक तिवारी शहर-हाईवे पर भ्रमणशील रहते हुए पूरी निगाह रखे रहे। खुफिया तंत्र भी युवाओं की हर गतिविधियों की जानकारी जुटाकर अला अफसरों को पल-पल की खबर देते रहे। सीओ सिटी ने बताया कि इनपुट जरुर मिला था, पर कोई भी युवा नहीं आए। शहर और हाईवे का माहौल बिल्कुल शांत रहा। यह चौकसी लगातार बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें