राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। वृंदावन की पूरी सुरक्षा सात जोन और 20 सेक्टरों में बांटी गई है। जोन की कमान सात एसपी पर, सेक्टरों की कमान 20 सीओ संभालेंगे।
मथुरा में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वृंदावन को सात जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है। आगरा जोन के 1350 पुलिस और पीएसी के जवानों के कंधों पर सुरक्षा होगी। 25 जून को यह फोर्स सुबह वृंदावन आ जाएगी। फोर्स के जवान रिहर्सल करेंगे और 26 जून को इस फोर्स की ब्रीफिंग के बाद प्वाइंटों पर मुस्तैद किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को वृंदावन आएंगे। उनकी अगवानी प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। राष्ट्रपति की सुरक्षा का पूरा खाका खींच लिया गया है। सात जोन और 20 सेक्टरों में वृंदावन को बांटकर पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए आगरा जोन का फोर्स 25 जून को मथुरा पहुंच जाएगा। यहां आमद के बाद इन जवानों को उनके प्वाइंट भी बता दिए जाएंगे। उसके बाद रिहर्सल और ब्रीफिंग के बाद इन जवानों की तैनाती कर दी जाएगी।
हेलिकॉप्टर की ट्राई लैंडिंग आज, हेलीपैड को हरी झंडी
राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व 25 और 26 जून को हेलिकॉप्टर की ट्राई लैंडिंग की जाएगी। इस ट्राई लैंडिंग के बाद इन हेलीपैडों को हरी झंडी दी जाएगी। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि हेलिकॉप्टर की ट्राई लैंडिंग के बाद ही हेलीपैड को हरी झंडी दी जाएगी।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि वृंदावन की सात जोन और 20 सेक्टरों में सुरक्षा बांटी गई है। आगरा जोन के 1350 पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। 25 जून को फोर्स आने के बाद रिहर्सल करेगा और 26 जून को ब्रीफिंग के बाद यह फोर्स अपने प्वाइंटों पर तैनात कर दिया जाएगा।