फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड सैंपल की जांच में तीन प्रकार के बुखार से ग्रस्त मरीज निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गांव कोह के लिए अब राहत भरी खबर है। प. दीनदयाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह क्षेत्र के इस गांव में एक महीने में फैले तीन प्रकार के बुखार से आठ बालकों की मौत हुई हैं। यह निष्कर्ष ग्रामीणों के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट से निकला है। हालांकि 26 मरीज अभी भी आगरा, फरह व मथुरा के अस्पतालों में भर्ती हैं। उम्मीद है अगले 48 घंटे में सभी स्वस्थ होकर अपने-अपने घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ आफिस में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। डा. भूदेव सिंह को प्रभारी बनाया है। ग्रामीण तीन प्रकार के बुखार के मिले हैं। इनमें 26 मरीज स्क्रब टाइफस वायरल के निकले हैं जबकि 40 को डेंगू निकला है। 7 ग्रामीणों के सामान्य मलेरिया पाया गया है।
प. दीन दयाल उपाध्याय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पारुल मित्तल ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। फरह स्वास्थ्य केंद्र की टीम के अलावा लखनऊ से आयी टीम गांव में मौजूद है। जो ग्रामीण भर्ती हैं, वे सभी शास्त्रीपुरम आगरा के केयर अस्पताल व जिला अस्पताल मथुरा में हैं। चार प्राइवेट अस्पताल में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें