गोवर्धन। हनुमान बाग आश्रम में तीन दिवसीय हनुमान जी के भंडारे में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। ब्रज के साधु-संत, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बच्चों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में प्रसाद पाने वालों की मानव श्रंखला टूटने का नाम नहीं ले रही थी। बुधवार को हजारों श्रद्धालु हनुमान जी की शरण में पहुंचे। माघ पूर्णिमा के अवसर पर 40 वर्ष से चली आ रही परंपरा में संत सियाराम दास के निर्देशन में तीन दिवसीय भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन संकीर्तन के बीच टोली की टोली बनाकर भक्त आश्रम में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व विधायक राजकुमार रावत, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी ग्रामीण श्रीशचंद, सीओ गौरव त्रिपाठी, सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव, विधायक श्यामसुंदर शर्मा, राधाचरण कौशिक, नगर पंचायत अध्यक्ष खेम चंद शर्मा, नागेंद्र शर्मा, अंशु कौशिक, मुकुट बिहारी कौशिक, गिरधारी सेठी, सीओ छाता वरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजकमल सिंह आदि मौजूद थे।