फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: द्वारकाधीश मंदिर में गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप, हजारों भक्तों ने की परिक्रमा; देखें वीडियो

Mon, 09 Nov 2026 02:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के श्री द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा पर गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार कर विधि-विधान से पूजा की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर भोग अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
 
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा मथुरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व श्री द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई पूजा-अर्चना में दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गिरिराज महाराज के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन




मंदिर के चौक में गिरिराज महाराज के स्वरूप को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर के सेवायतों ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुष्प, दीप और पूजन सामग्री चढ़ाकर गिरिराज महाराज की परिक्रमा की। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहनाई की मधुर धुन और श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर में उत्सव का माहौल बना रहा।

श्री द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि गोवर्धन पूजा के लिए गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया था। सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गई। दोपहर तीन बजे मंदिर में अन्नकूट के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें