फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बस स्टैंड पर हुई मारपीट, 15 सेकेंड में जड़े 14 थप्पड़

विज्ञापन
मथुरा। नए बस स्टैंड पर निगम के परिचालक को पीटता युवक। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। नए बस स्टैंड पर सवारियां बैठाने को लेकर दो कर्मचारियों में मारपीट हो गई। एक युवक ने बस के परिचालक को 15 सेकेंड में 14 थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट से गुस्साए रोडवेज के कर्मचारियों ने दो घंटे तक बसों के पहिए जाम रखे।
विज्ञापन

नए बस के स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह इटावा जाने के लिए 7:40 पर निगम की बस खड़ी थी। बस में सवारियां बैठ रही थीं। इसी के पास अनुबंधित बस के कर्मचारी आकाश ने इटावा जा रही बस के परिचालक अजीत के साथ मारपीट कर दी। परिचालक के साथ हुई मारपीट के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। दो घंटे तक चालक-परिचालक कार्यशाला में हड़ताल पर बैठ रहे। इसमें लगभग 20 बसें दो घंटे तक रवाना नहीं हो सकीं। इसके चलते यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
उधर, परिचालक अजीत ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके साथ आकाश ने मारपीट कर दी। इसमें टिकट की लगभग 20 हजार की नकदी और टिकट लेवल के साथ टिकट मशीन तोड़ दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि दो कर्मचारियों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें