फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अस्पताल पहुंचते ही पहलवान ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। कस्बे में शनिवार देर शाम कार की टक्कर से घायल बाइक सवार दो दोस्तों में से एक ने मथुरा में अस्पताल पहुंचते ही पहलवान ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव मनीगढ़ी निवासी दो दोस्त सोनू (21) पुत्र चुन्नीलाल व मनोज (19) पुत्र सुरेश बाइक से शनिवार शाम को फोटोग्राफर तय करने बाजना गए थे। लौटते वक्त बाजना-नौहझील रोड पर बृज धाम फार्म हाउस के समीप नौहझील से बाजना की तरफ जा रही कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मथुरा रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही मनोज पहलवान ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। गाड़ी चालक मौके से भागने में सफल रहा। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखे थे। मुखाग्नि चचेरे भाई सुग्रीव ने दी। घायल सोनू की अगले माह शादी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं जले चूल्हे

मनोज की मौत की सूचना मिलते ही घरवाले गमगीन हो उठे। समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह गांव में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें