मांट। गांव बेगमपुर में शनिवार को दो पक्षों में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 37 नामजद व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
थाना प्रभारी राजीत वर्मा ने बताया कि बेगमपुर में शनिवार को विवाद की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी राकेश कुमार गांव पहुंचे। इस दौरान दोनो पक्षों के लोग एक मारपीट और पथराव करते मिले। दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। काफी प्रयास के बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया। मौके से नौ लोगों को हिरासत में लिया। एक पक्ष के धर्मसिंह, अजीत, आशीष, विजेंद्र व विपिन व दूसरे पक्ष के मोनू, विष्णु, हीरालाल व गिरीश को मौके से गिरफ्तार कर रविवार को चालान कर दिया गया।
कस्बा चौकी प्रभारी ने चालान किए आरोपियों के साथ एक पक्ष के जानू, कुंदन, गोविन्द, जागन, राजकुमार, वीरपाल, भोला, अग्नेश, गुलशन, अमकु और अंकित के साथ 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष के गिरफ्तार लोगों के अलावा धर्मवीर, पोली, मुन्ना, सोनू, रवि, नैनका,प्रताप,कारे, श्यामू, कन्हैया, चंद्रपाल, हरिओम, सेंटा, कारे, निरोती, दीपक व छोटू के साथ ही 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।