फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूट बूट में शादी में पहुंचे चोरों ने चुराया बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। छटीकरा मार्ग स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान चोर जेवरातों और नगदी से भरे बैग पार कर ले गए। होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद लड़का पक्ष ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आगरा की बलकेश्वर कॉलोनी निवासी मूलचंद्र के बेटे पवन की शादी महाराष्ट्र से तय हुई थी। दोनों परिवार की रजामंदी के बाद समारोह के लिए वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित तेजराम धर्मपाल चेरिटेबल ट्रस्ट को चुना। सोमवार रात में शादी की रस्में चल रहीं थीं। इसी दौरान सूट-बूट पहनकर समारोह में शामिल हुए दो चोरों ने मौका पाकर सोने चांदी के आभूषण व नगदी से भरा बैग पार कर लिया। घटना की जानकारी होते ही शादी समारोह में खलबली मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवकों को दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन कोई उन्हें नहीं जानता था। तहरीर के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित लड़का पक्ष ने बताया कि बैग में लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात और हजारों की नगदी व मोबाइल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें