फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आरपीएफ के आईजी ने परखी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा

विज्ञापन
आरपीएफ थाने का निरीक्षण करते आईजी आरपीएफ प्रदीप कुमार गुप्ता।
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जाएजा लिया। उन्होंने कुछ रोज पूर्व रेलवे ट्रैक पर रेल का टुकड़ा रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश के बारे में जानकारी ली। अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

आरपीएफ आईजी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बुधवार रात जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ का सुरक्षा सम्मेलन कर सुरक्षाकर्मियों की समस्याओं को सुना। सम्मेलन में आईं समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने डॉग स्क्वाड, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण किया। आईजी ने जवानों को निष्ठा और लगन से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। आईजी ने हाल ही में हुए ट्रेन पलटाने के प्रयास और मालगाड़ी के दो वैगन पलटने के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें