फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यीडा की ध्वस्तीकरण कार्रवाई को गलत, क्षेत्रीय लोगों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। यमुना प्राधिकरण द्वारा बुधवार को पानीगांव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप वृंदावन कट पर अवैध निर्माणों एवं कॉलोनाइजरों के खिलाफ की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई को कुछ स्थानीय लोगों ने गलत ठहराते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बहुत लोग ऐसे हैं, जिन्हें नोटिस के बारे में पूरी जानकारी तक नहीं है। उन्हें नोटिस पढ़ना तक नहीं आता है। उसके बाद भी उन लोगों को नोटिस थमाकर ध्वस्तीकरण कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि जिस वक्त निर्माण कराया जाता है, उसी समय पर लोगों को निर्माण करने से रोकना चाहिए। भाकियू नेता हरेश ठेनुआ ने कहा कि लोग बड़ी मेहनत से पैसे लगाकर निर्माण करते हैं। जिसे बाद में यीडा द्वारा भारी भरकम फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाता है। इससे अच्छा है कि निर्माण होते समय ही उसे रोक देना चाहिए। यीडा को समय रहते हुए इसका कोई उचित निष्कर्ष निकालना चाहिए। बताते चलें कि यमुना अथॉरिटी एवं यीडा द्वारा भारी पुलिस फोर्स के साथ हेरीटेज सिटी परियोजना क्षेत्र में लगभग एक दर्जन बुलडोजरों की मदद से अवैध निर्माणों पर दूसरी बार ध्वस्तीकरण की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें