फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर रहा वाहनों का दबाव, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में शादियां होने के कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव रहा। कई बार जाम की स्थिति बनी और रेंग-रेंगकर वाहन चले। इसी तरह वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण शाम को यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर वाहनों चालकों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम होते-होते शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिस रोड पर होटल, मैरिज होम व गेस्टहाउस थे, उन सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। हाईवे गोवर्धन चौक पर वाहनों की लाइन लग गई। आगरा से दिल्ली जाने वाले वाहनों के अलावा आसपास के वाहन जैसे ही हाईवे पर पहुंचे तो जाम लग गया। सौंख रोड से हाईवे वाले रास्ते पर शाम से वाहनों की लाइन लगी रही।
यह वाहन जब हाईवे पर पहुंचे तो वहां भी जाम की स्थिति रही। कई जगह पर गलत कट होने के कारण भी लोगों को दिक्कतें हुईं। महुअन टोल पर जब वाहन पहुंचे तो वहां पर लाइन देखी गई।
विज्ञापन

दिल्ली-नोएडा से आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर शाम को वाहनों की संख्या एकाएक बढ़ी। मथुरा के मांट टोल पर दोनों तरफ से वाहन अधिक होने के कारण फास्टैग होने के बाद भी चालकों को करीब २० से २५ मिनट तक का इंतजार करना पड़ा।
हालांकि रात करीब १० बजे से बाद स्थिति सामान्य हो गई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि शादियों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को पहले ही सजग कर दिया गया था। शाम को भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई थी। वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण ट्रैफिक धीमी गति से चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें