फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस की कार चला रहे पुलिसकर्मी ने महिला के पैर पर चढ़ाया पहिया

विज्ञापन
मथुरा। छत्ता बाजार में चालक पुलिसकर्मी की चप्पल से पिटाई करती महिला।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। छत्ता बाजार में शनिवार रात को कोतवाली पुलिस की कार चला रहे पुलिसकर्मी ने एक महिला के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया। इसके बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया और चप्पल से चालक पुलिसकर्मी की पिटाई करने लगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में करीब 30 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जैसे-तैसे पुलिस कर्मी कार लेकर वहां से निकला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने द्वारिकाधीश मंदिर के पास सबसे पहले एक व्यक्ति को टक्कर मारी। इसके बाद वह जमीन पर गिर गए। मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मी कार को लेकर होलीगेट की तरफ आने लगा। फिर रास्ते में ही एक महिला के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया। इससे महिला और मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिसकर्मी को पहले थप्पड़ जड़े, इसके बाद चप्पल से पिटाई करने का प्रयास करने लगी। करीब 30 मिनट तक विवाद चलता रहा।
मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में कार चला रहा था। उसने दो लोगों को टक्कर मारी है। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें