फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस ने किसानों की लाइन लगवाकर बंटवाई खाद

विज्ञापन
आत्मनिर्भर सहकारी समिति सुरीर कलां पर खाद के लिए प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : इंटरनेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में अंक अर्जित करने का प्रयास करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर क्षेत्र में डीएपी खाद के लिए आत्मनिर्भर सहकारी समितियों पर किसानों में खाद के लिए मारामारी मची हुई है। किसानों की भीड़ देख तैनात समिति के सचिवों ने पुलिस बुलवा ली। पुलिस ने किसानों की लाइन लगवाकर खाद बंटवाई।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर सहकारी समिति सुरीर कलां पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने हंगामा किया। यहां आए 450 डीएपी खाद के बोरे को किसान को बंटवाया गया। आत्मनिर्भर सहकारी समिति मीरपुर, लोहई पर भी किसानों को पुलिस सुरक्षा में खाद बांटी गई। किसानों का कहना है कि मात्र एक या दो बोरों से किसान सरसों की बोवाई कैसे कर सकेंगे। किसान किशन शर्मा, सत्यप्रकाश लवानिया, प्रमोद लवानियां, राकेश कुमार, श्रीचंद, धर्मवीर उपाध्याय, भरत सिंह, ठाकुर रघुनाथ सिंह, मंगलदेव, कन्हैयालाल राघव आदि किसानों ने जिलाधिकारी से आत्मनिर्भर सहकारी समितियों व पीसीएफ उर्वरक केंद्र पर और खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें