धूप में चुन्नी चेहरे पर ढक कर जातीं युवतियां।
मथुरा। अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। धूप में निकलना दूभर हो गया है। अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार इस सप्ताह पारा 45 तक पहुंचने के आसार हैं।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान हो गए। दोपहर में धूप की तपिश से लोग बेहाल हो गए। ज्यादातर लोगों ने एसी और कूलर ठीक करवाने शुरू कर दिए हैं, क्योंकि पंखे राहत नहीं दे पा रहे हैं। रात का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार इस सप्ताह पारे में वृद्धि के आसार हैंं।