फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गैर इरादतन हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के गांव सामंतागढ़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सामलिया की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को नामजद आरोपी रामवीर को गिरफ्तार कर चालान किया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दर्ज गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी में यह पहली गिरफ्तारी है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदंबा सिंह के नेतृत्व में एसआई अशेष कुमार ने पुलिस टीम के साथ रविवार सुबह करीब 10 बजे नावली से पचहरा रोड की ओर देसी शराब के ठेके के पास से आरोपी रामवीर निवासी ग्राम गढ़ी सामंता, नौहझील को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी का चालान किया गया। बता दें कि 13 जून की सुबह गांव के एक प्लॉट में 45 वर्षीय सामलिया का लहूलुहान शव मिला था। घटना के बाद मृतक की पत्नी मछला देवी ने गांव के ही रामवीर, सुरेश और लोकेश के खिलाफ पति को जबरन शराब पिलाने, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें