फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पग-पग पर दमकेंगी राधा-कृष्ण की लीलाएं, भक्ति स्तंभ होंगे स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा की नगरी को द्वापर युग सा जीवंत किया जा रहा है। धर्मनगरी की यात्रा के दौरान भक्तों को पग-पग पर राधा-कृष्णा की लीलाएं दिव्य और भव्यता की अनुभूति कराएंगी। वृंदावन-पानीगांव मार्ग के बाद अब मथुरा-वृंदावन मार्ग भी भक्ति स्तंभों से दमकेगा। नगर निगम ने इसकी योजना बनाई है। करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

इन स्तंभों की सबसे बड़ी खासियत इनकी बनावट और उकेरी गई कलाकृतियां होंगी। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को ब्रज में प्रवेश करते ही इन स्तंभों के माध्यम से राधा-कृष्ण की प्रेम गाथा और उनकी बाल लीलाओं का सजीव अहसास होगा। वास्तुकला का बेजोड़ नमूना होंगे। इन पर नक्काशी के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला और ब्रज की संस्कृति को उकेरा जाएगा। रात्रि के समय विशेष लाइटिंग इन स्तंभों की भव्यता को और बढ़ाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को एक दिव्य लोक में प्रवेश करने जैसा अहसास होगा।
इसका उद्देश्य भक्तिमय वातावरण प्रदान करना है। डिवाइडर पर ये स्तंभ स्थापित किए जाएंगे। ताकि देश-विदेश से आने वाले भक्तों को मार्ग से गुजरते समय ब्रज की प्राचीनता और अलौकिक दृश्य देखने को मिल सके। वर्तमान में वृंदावन-पानीगांव मार्ग पर स्तंभों के स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि यह नई योजना है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इन स्तंभों से शहर के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगेंगे और पर्यटकों को आकर्षण के लिहाज से भी मील का पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें