फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संविधान की कसम खाकर सत्ता में आने वाले ही उसे तोड़ना चाहते हैंः चंदनपाल

विज्ञापन
वृंदावन पहुंची गांधी यात्रा में मौजूद लोग। 
विज्ञापन
वृंदावन। राष्ट्रीय सर्व सेवा संघ द्वारा दो अक्तूबर को वाराणसी के राजघाट से शुरू हुई एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा 42वें दिन वृंदावन पहुंची। जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में स्वागत किया।
विज्ञापन

गांधी पार्क में हुई सभा में गांधीवादी नेता चंदन पाल ने नगर में दो दिन पहले सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के समापन पर हुई धर्म सभा को इंगित करते हुए कहा कि यह प्रायोजित कार्यक्रम है। इससे एक धर्म के नाम पर समाज को बांटने का कार्य किया जा रहा है। इसमें सरकार की भूमिका रही है, यह चिंता की बात है। गांधीवादी नेता एवं यात्रा संयोजक राम धीरज ने कहा कि यह देश गांधी का है और पूरा भारत एक परिवार है, जो कि प्रेम से चलता है, नफरत से नहीं। यह यात्रा संविधान, सद्भावना, एकता, लोकतंत्र और विरासत को बचाने के लिए है। पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम ने कहा कि इस सरकार द्वारा देश में लगातार धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है, जो कि देश के लिए खतरा है।
मथुरा सोशल आउटरीच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक पाराशर ने यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा हम सब के लिए साहस का प्रतीक है। आज यह सरकार अपनी हठधर्मिता अपनाते हुए संविधान और लोकतंत्र पर खतरा बन रही है। वहीं गांधीवादी हैं जो अभी भी मजबूती से देश की जनता को जगाने के लिए और उनको बचाने के लिए इस यात्रा पर निकले हैं। यह यात्रा नगर की अग्रवाल धर्मशाला में रात्रि पड़ाव के बाद बुधवार सुबह दिल्ली की ओर रवाना होगी। यात्रा का समापन 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजघाट पर स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर होगा। इस अवसर पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, शुभम शर्मा, पिंकू गौतम, दीपक वार्ष्णेय, दीपक गोस्वामी, कुलदीप गौतम, राहुल शुक्ला, शुभम बंसल, सूरज हल्दर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें