नौहझील। थाना क्षेत्र के गांव विजयगढ़ी में मंगलवार को खेत से पानी निकासी को लेकर चाचा धर्मपाल व भतीजे रघुनंदन के बीच विवाद हो गया था। बीच-बचाव के दौरान बुजुर्ग राधाचरन (88) की मौत हो गई। बुधवार को मृतक की पुत्री भूदेवी उर्फ कल्लो ने 6 नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस को दी तहरीर में भूदेवी ने बताया कि पिता राधाचरन गांव में अकेले रहते थे। उनके पास 20 बीघा जमीन थी। इसमें से 10 बीघा जमीन अपने भाई चरन सिंह की पत्नी मूर्ति देवी और 2 बीघा जमीन नाती रघुनंदन के नाम कर दी थी। शेष 8 बीघा जमीन उसके नाम करने की कहते थे।
मंगलवार शाम 5 बजे चचेरे भाई मानसिंह ने उनके बेटे अंगद को फोन पर सूचना दी। बताय कि झगड़े में राधाचरन के सिर में चोट आ गई है और वह बाजना के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बाद में उनकी मौत हो गई। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि तहरीर पर देवदत्त, धर्मपाल, विष्णु, रोहित, मानसिंह व रघुनंदन के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश जारी है।