फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक के चक्कर में गई बच्चे की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शेरगढ़ के मझोई गांव में बीती शाम पिता के साथ खेत पर काम करते समय एक बालक को सांप ने डंस लिया। परिजन झाड़-फूंक कराने वालों के चक्कर काटते रहे। बाद में जब सीएचसी लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना शेरगढ़ के गांव मझोई निवासी सुंदर सिंह रविवार शाम को खेत पर काम कर रहा था। उसका 11 वर्षीय बेटा यश काम समाप्त करने के बाद खेत पर बने कमरे में कुछ सामान रखने गया था। इसी दौरान बोरे के पीछे छिपे सांप ने उसे डंस लिया। इससे वह चीखने लगा और जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे पिता ने परिवार के अन्य लोगों को बताया तो लोग बच्चे को झाड़-फूंक करने वाले बाबाओं के यहां ले गए।
यहां कोई सुधार नहीं हुआ और काफी समय बीत गया। बाद में छाता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जब बच्चे को लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. शशि रंजन ने बताया कि समय रहते बच्चे को लाया जाता तो उसका जीवन बचाया जा सकता था। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें