फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में आएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल होने के लिए सितारों से लेकर राजनेताओं और संतों का जमावड़ा लगा हुआ है। अब रविवार को पदयात्रा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आ रहे हैं। उनके अलावा उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की संभावना हैं। वहीं अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर पदयात्रा में शामिल होने के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आ रहे हैं। उनके आगमन से पूर्व मध्य प्रदेश पुलिस ने वृंदावन में डेरा जमा लिया है। सभास्थल का भी निरीक्षण किया गया है। वहां तैयार किए ग्रीन रुम को भी देखा है। इसके अलावा पदयात्रा के अंतिम दिन यात्रा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के आने की संभावना हैं।
प्रशासन उसी लिहाज से तैयारियों में जुटा है। भिनेता जुबिन नौटियाल, अनुपम खेर के भी आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पदयात्रा संयोजक रोहित रिछारिया का कहना है कि दोनों उपमुख्यमंत्री पदयात्रा में शामिल होने आ रहे हैं। कई और भी राजनेता, अभिनेता सनातन की इस यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें