फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्याभिषेक होते ही गूंजा सीयाराम का जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीलामंच पर शुक्रवार को आयोजित श्रीराम लीला में प्रभु श्रीराम राज्याभिषेक किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राज्य तिलक होते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सीयाराम की जयजयकार से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

राज्यभिषेक लीला के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम राजसिंहासन पर विराजमान होते हैं। समवेत स्वर में ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन व वेदोच्चारण के मध्य कुलगुरुवशिष्ठ के रूप में कार्ष्िण गुरु शरणानंद महाराज ने श्रीराम का राजतिलक किया। इस दौरान भगवान शंकर पधार कर प्रणाम कर स्तुति व नृत्य करते हैं।
अयोध्यापति श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न वानर विदाई के समय सभी को आभूषण प्रदान करते हैं। माता जानकी हनुमंत लाल को अपनी मणिमाला प्रदान करती हैं तो हनुमानजी उस मणिमाला के मोतियों को अपने दांतों से तोड़ते हैं। यह देख माता सीता दुखी होती हैं। दरबारीजन उपहास करते हैं कि ये वानर मणिमाला का महत्व नहीं जानता हैं। हनुमान जी मोतियों को तोड़कर राम व सीता की छवि देखने की कहते हैं लेकिन उपहास से क्रोधित होकर अपना हृदय चीर कर माता सीता व राम के दर्शन कराते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, रविकांत गर्ग, जयंती प्रसाद अग्रवाल, जुगलकिशोर अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, विजय किरोड़ी, प्रदीप कुमार सराफ, शैलेश अग्रवाल सराफ, पंडित शशांक पाठक, बांकेबिहारी, संजय बिजली, प्रदीप गोस्वामी, सर्वेश शर्मा, अनूप, उमेश कुमार सहित दीनानाथ चौधरी, नवीन मित्तल, सोहन लाल कातिब, मुकेश खंडेलवाल, महावीर मित्तल, कन्हैया लाल बजाज, नगेंद्र मोहन मित्तल, अजय मास्टर, विवेक सूतिया, अजय अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, विजय बहादुर सिंह, चिंताहरण चतुर्वेदी, अंकुर गर्ग, पुनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
-
फोटो-
मुकुट पूजन के साथ बाल रामलीला शुरू
मथुरा। बाल रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार को गांधी पार्क में किया गया। इसके अंतर्गत मुकुट पूजन कर गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बाल रामलीला कमेटी के पदाधिकारी के रूप में सभापति ब्रजबिहारी, उपसभापति दुर्गेश बिंदल, अशोक कुमार वर्मा, प्रधानमंत्री चौधरी भूपेंद्र अग्रवाल, उपप्रधानमंत्री ललित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेश अग्रवाल, आय व्यय निरीक्षक विष्णु राजपूत, सरी बाबू, कृष्ण कुमार अग्रवाल, योगेश आवा, विशनस्वरूप, मदन मोहन अग्रवाल आदि सम्मलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें