फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा मिल चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छाता के गांव चंदौरी में स्टेट कपड़ा मिल में बृहस्पतिवार की देररात चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में चोट लगने से मौत हो गई। कंपनी प्रबंधकों ने परिजन को इसकी सूचना तब दी जब चिकित्सकों ने चौकीदार को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन में फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ उबाल है।
विज्ञापन

फालैन गांव निवासी राजवीर 35 वर्ष गांव चंदौरी स्थित जैनकॉम फैक्टरी में गनमैन के रूप में कार्यरत था। बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे कु र्सी से गिरने से उसका सिर फट गया। सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। घायलावस्था में राजवीर को इलाज के लिए केडी हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि लहूलुहान स्थिति में कंपनी के लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन परिजन को सूचना नहीं दी। इससे पूरा मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें