फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: केंद्र व्यवस्थापक ने नहीं दिया स्पष्टीकरण, न ही सीसीटीवी रिकॉर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मांट ब्लॉक के राजा की गढ़ी स्थित जनता इंटर कॉलेज में तीन मार्च को इंटरमीडियेट की गणित की परीक्षा के बीच से तीन परीक्षार्थियों का व्यवस्था को चकमा देकर भागने का मामला सामने आया था। डीआईओएस कार्यालय से उक्त परीक्षार्थियों की रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी। इधर, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा। जो आठ दिन बाद भी प्राप्त नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इस प्रकरण की जांच करने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को स्पष्टीकरण देने के साथ ही सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। रिकॉर्डिंग और स्पष्टीकरण दोनों ही अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। उनका कहना है कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की अव्यवस्था मिलती है तो केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 12 मार्च को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। होली के बाद स्कूल खुलने पर वह स्वयं परीक्षा केंद्र पर जाकर सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग चेक करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने से पहले ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया था कि वे परीक्षाओं की रिकॉर्डिंग कम से कम छह माह तक सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें