फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हवा की गति थमने से चढ़ा पारा, दो दिन और तल्ख रहेंगे सूरज के तेवर

विज्ञापन
मथुरा। धूप में छाता लगाकर जातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। बीते दिनों से सूरज के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को हवा की गति थमने से दोपहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी यही हाल रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। जरूरी कार्यों से बाहर जाने वाले लोग लू की चपेट में आ रहे हैं। विशेषकर दोपहर के समय सूरज की तपिश असहनीय हो रही है। खुले मैदानों और सड़कों पर निकलना जानलेवा साबित हो रहा है। इससे न केवल आम जनता, बल्कि स्कूली छात्र-छात्राएं और वाहन चालक भी बुरी तरह से बेहाल हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही शनिवार तक लगातार लू चलने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में और गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें