फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से दुष्कर्म: पिता ने इस वजह से नहीं की पुलिस से शिकायत, दंरिदों ने दोबारा की गंदी हरकत; तब पहुंचा थाने

Sat, 14 Jun 2025 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पिता ने लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। बेटी को ननिहाल भेज दिया, तो आरोपी वहां भी पहुंच गए। इसके बाद पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
 
विज्ञापन
लड़की का हाथ पकड़ा। सांकेतिक - फोटो : Free pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में एक माह पूर्व नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। पिता ने लोकलाज के चलते पुत्री को ननिहाल भेज दिया। नामजदों ने नाबालिग की ननिहाल जाकर उससे छेड़छाड़ की। पीड़ित पिता ने दो नामजदों के खिलाफ इलाका पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

 

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नामजद पड़ोसी युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी पर गलत नीयत रखता है। एक माह पूर्व नामजद ने पुत्री से दुष्कर्म किया। जब परिजनों को पता चला तो पुलिस से शिकायत न कर पुत्री को ननिहाल भेज दिया। 10 जून 2025 को नामजद एक अन्य युवक के साथ युवती की ननिहाल पहुंच गया। वहां पुत्री को अकेला देखा छेड़छाड़ करने लगे।

 
विज्ञापन

साले द्वारा पकड़ने की कोशिश की, धमकी देकर भाग आए। दोनों आरोपी गांव में बदनामी करने व जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि तहरीर पर दो नामजद दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नाबालिग को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें