फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा का 'असुर': आधी रात दरवाजा खुलवाकर युवती को उठा लाया, हत्या करके शव जलाया; ट्रैक्टर से खेत में जोत दी राख

Wed, 07 Jun 2023 01:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/नौहझील

सार

मथुरा में दबंग युवक आधी रात दरवाजा खुलवाकर युवती को उठा ले गया। उसकी हत्या करके शव जला दिया। इसके बाद राख ट्रैक्टर से खेत में जोत दी। 

 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में युवती की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंग अपने साथियों के साथ युवती को उसकी ननिहाल से उठा ले गया। इसके बाद उसकी हत्या करके शव को खेत में जला दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए चिता की राख को खेत में ही ट्रैक्टर से जोतकर बिखेर दिया। युवती के भाई की शिकायत पर एसपी देहात ने फॉरेंसिंक टीम मौके पर भेजी। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। आरोपी अपने घर से फरार है।

विज्ञापन


मामला नौहझील थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ला का है। मोहल्ला निवासी नरेश कुमार ने बताया कि कालीचरन नामक युवक उसकी बहन पिंकी को 15 दिसंबर 2022 को अपहरण करके ले गया था। पिंकी किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंच गई। परिजनों ने सुरक्षा की दृष्टि से उसे टैटीगांव स्थित ननिहाल पहुंचा दिया। 

यह भी पढ़ेंः- शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे

विज्ञापन

गाड़ी में डालकर फरार हो गया

बताया कि तीन जून को उसकी पिंकी से बात हुई थी। इसी रात 12 बजे के करीब कालीचरण अपने तीन साथियों के साथ टैटीगांव पहुंचा। उसने खुद को विद्युत विभाग की टीम का कर्मी बताते हुए दरवाजा खुलवाया। इसके बाद युवती को जबरन गाड़ी में डालकर ले गया। युवती की मामी ललिता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। 

एसपी देहात से लगाई मदद की गुहार

बताया कि इसका पता चला तो वह सुरीर कोतवाली पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। पांच जून की दोपहर नरेश को सूचना मिली कि मुबारिकपुर गांव स्थित खेत में रात को उसकी बहन की चिता जलाई गई है। चिता की राख को ट्रैक्टर से पूरे खेत में फैला दिया गया है। इस पर नरेश अपनी बहन की हत्या करके उसका शव जलाने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने फिर उसकी नहीं सुनी। मंगलवार को वह परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने एसपी देहात त्रिगुण बिसेन को पूरी बात बताई। इसके बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिंक टीम भेजी गई।

यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और
 
विज्ञापन

खेत में चिता नहीं जली, हवन हुआ 

जिस खेत में युवती की चिता जलाई गई, उस खेत के मालिक श्याम पंडित का कहना है कि रात में उसने खेत में हवन किया था। जो राख युवती की चिता की बताई जा रही है, वह हवन की राख है। रात को भी पुलिस आई थी और मौके का निरीक्षण कर चली गई। मौके से किसी इंसान को जलाने का कोई सबूत नहीं मिला था।

फॉरेसिंक टीम भेजी गई है, जांच की जा रही है

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने कहा कि युवती की हत्या कर शव जलाने की शिकायत मिली है। गांव में फॉरेसिंक टीम भेजी है। टीम ने खेत से राख को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें