फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: या हुसैन की सदाओं के बीच कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिये

विज्ञापन
मुहर्रम पर ताजिये को सुपुर्द ए खाक करने ले जाते हुए लोग। 
विज्ञापन
मथुरा। यौमे आशूरा पर शुक्रवार को शहर में गम, अकीदत और श्रद्धा का माहौल रहा। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में निकाले गए ताजियों के जुलूस देर शाम करबला पहुंचे, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान या हुसैन की सदाओं से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

मुहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत जयसिंहपुरा से दोपहर करीब दो बजे दिलशाद खान के नेतृत्व में अलम का जुलूस निकाला गया। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से निकले ताजिये निर्धारित मार्गों से होते हुए भरतपुर गेट पर एकत्र हुए। जुलूस मार्ग पर विभिन्न संगठनों ने शरबत, खीर, हलवा, जर्दा, पूरी-सब्जी आदि का वितरण किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी निगरानी करते रहे।
मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष भूरा शेख, सचिव अबरार खान वारसी और उपाध्यक्ष जहीर अब्बास जैदी ने बताया कि सौंख रोड, डीग दरवाजा, शाही मस्जिद ईदगाह, मटिया गेट, मंडी रामदास, ठेक नारनौल, घीया मंडी, दरेसी और मनोहरपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से निकले ताजिये भरतपुर गेट पर पहुंचे। यहां से सभी कोतवाली रोड, होली गेट, छत्ता बाजार, स्वामी घाट, चौक बाजार और जामा मस्जिद के सामने से होते हुए वृंदावन गेट स्थित करबला शरीफ पहुंचे। यहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान हाजी सूफी सईद हसन, बबलू कुरैशी, डॉ. शबनम कुरैशी, शारिक अली, आरिफ कुरैशी, कासिम गाजी, बदले खलीफा, आबिद हुसैन, तनवीर अहमद, मंसूर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें