फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बच्चों में बढ़ रहे टीबी के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। टीबी की बीमारी की चपेट में आने वाले बच्चों के बचाव और उपचार के लिए जागरूक करने के लिए वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर, साथी संस्था, जिला क्षय रोग केंद्र और इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें सभी प्रतिभागियों ने टीबी के विरूद्ध साझा प्रयासों की प्रतिबद्धता दोहराई और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में ठोस पहल का संकल्प लिया। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश राठौर ने बताया कि टीबी के लक्षण वयस्कों की अपेक्षा भिन्न और कम स्पष्ट होते हैं। विशेषज्ञों ने टीबी रोग के लिए जागरूकता अभियान को तेज करने और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण को नियमित करने पर बल दिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को बच्चों में टीबी की जांच एवं उपचार से जुड़ी नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना था। इस अवसर पर डॉ. एनसी प्रजापति, डाॅ. बीपी माहेश्वरी, डाॅ. विपुल गोयल, डॉ. योगेश अग्रवाल, डाॅ. अमन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें