फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: किसानों की बेरुखी से सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। किसानों की बेरुखी के चलते न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 31.78 फीसदी के साथ अब सिमटने लगी है। इन दिनों अधिकांश गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरने लगा है। कुछ क्रेंदों पर ही किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में इस बार 86 गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन किया गया था। इस बार मंडी में आढ़तियों के यहां गेहूं का भाव अधिक होने के चलते किसान क्रय केंद्रों पर कम गेहूं बेच रहे है। इसके चलते जिले में 17 मार्च से शुरू हुई गेहूं की खरीद 27 मई तक 14778 मीट्रिक टन ही हो सकी है। जबकि जिले में इस बार 46500 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य शासन ने रखा था।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के लिए इस बार एमएसपी 2425 रुपये क्विंटल रखा गया था, लेकिन मंडी में वर्तमान में भाव 2550 रुपये क्विंटल है। इसके चलते किसान आढ़तियों के यहां पर जाकर बिक्री कर रहे हैं। किसान नेता सुनील चौधरी ने बताया कि क्रय केंद्र पर किसानों को भुगतान देरी से मिलता है। इसके चलते यहां पर किसान नहीं जाते हैं। डिप्टी आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि 86 क्रय केंद्रों पर 14778 एमटी खरीद हुई हैं जो लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 31.78 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें