मथुरा। दो दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर मथुरा आए कैलाश सोनी का स्वर्णकार समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। उन्हें दुपट्टा और राधाकृष्ण की छवि भेंट की।
राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी ने कहा कि स्वर्ण रजत व्यवसायियों को धारा 411 व 412 के कारण तकनीक विसंगतियों से होने वाली परेशानियों को राज्यसभा में प्रमुखता से रखकर भारत सरकार का ध्यान दिलाया तथा धाराओं में सरलीकरण व राहत प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी स्वर्ण कला बोर्ड का गठन हो इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि मंडल को साथ लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा और जल्द स्वर्ण कला बोर्ड के गठन की मांग की जाएगी।
सांसद स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी के आवास पर आए थे। पार्षद देवेंद्र कुमार, हर्षित वर्मा, रमेश सोनी, सोनू वर्मा, कृष्ण मुरारी वर्मा, निकुंज अग्रवाल, पवन कुमार, धोनी अग्रवाल,पंकज वर्मा, राधेश्याम सोनी, नवल सिंह वर्मा, गोलू वर्मा, कृष्ण कांत वर्मा आदि मौजूद थे।