फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 65 तक चढ़ी चीनी 55 पर आकर ठहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मीठे के शौकीनों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले 10 दिन में खुदरा (फुटकर) बाजार में चीनी की कीमतें लगभग 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक घट गई हैं। इसके बाद, वर्तमान में चीनी का भाव फुटकर में 55 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
विज्ञापन

लगभग 10 दिन पहले चीनी के दाम फुटकर दुकानों पर 65 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे जो अब घटकर 55 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। वहीं थोक बाजार में भी चीनी की कीमतें गिरकर 52 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं। 20-25 दिन पूर्व चीनी का न्यूनतम भाव 45 रुपये प्रति किलोग्राम था। कीमतों में आए इस उतार-चढ़ाव से थोक कारोबारी असमंजस की स्थिति में हैं। वह एक-दूसरे व्यापारी से विचार-विमर्श कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। किराना व्यापारी महेश सैनी ने बताया कि जब तक थोक और खुदरा दोनों बाजारों में दरें पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जातीं, तब तक ग्राहकों और दुकानदारों के बीच संशय बना रहेगा। वहीं खुदरा व्यापारी रवि गोस्वामी ने बताया कि यदि चीनी के दामों में स्थिरता आती है, तो आगामी त्योहारों के मौसम में आम जनता को महंगाई से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें