फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों पर आज से सख्ती: बाइक और कार मालिक जल्दी से कर लें ये काम, भूल हुई तो कट जाएगा चालान

Wed, 15 Apr 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। ऐसे वाहनों को अनफिट घोषित कर चालान, सीज और अन्य दस्तावेजों में भी रोक लगाई जाएगी।
 
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग द्वारा लागू किए गए नए नियम के तहत आज से बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब ऐसे वाहनों को न सिर्फ अनफिट घोषित किया जाएगा बल्कि उनके चालान के साथ अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग द्वारा ऐसे वाहनों को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिन पर अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी हैं। अब ऐसे वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किया जाएगा। साथ ही, फिटनेस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों में भी बाधा आएगी। नियम के अनुसार वाहन का नंबर प्लेट डेटा पोर्टल से मैच न होने पर सिस्टम स्वतः ही उसे अमान्य मान लेगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत के मुताबिक चेकिंग अभियान सख्ती से चलाया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहों, हाईवे और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जो बिना एचएसआरपी वाहनों की जांच करेंगी। पकड़े जाने पर वाहन चालकों को जुर्माना भरना पड़ेगा। वाहन सीज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें