कोसीकलां। मिश्रित आबादी इलाके में मामूली सी बात पर हुए विवाद में पथराव हो गया और बोतलें फेंकी गईं। विवाद के दौरान एक दुकान में आगजनी की घटना भी हुई। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।
करीमुल्ला बास निवासी फुरकान एवं रामनगर निवासी ध्रुव में बाइक टकराने पर विवाद हो गया था। मंगलवार रात में विवाद को देख फुरकान अपने पिता जाहिद एवं तीन-चार अन्य लोगों के साथ ध्रुव के रामनगर आवास पर पहुंचा। आरोप है कि जाहिद एवं उसके साथ आए लोगों ने अभ्रद भाषा का प्रयोग करने के साथ ही पथराव किया और बोतल फेंकना शुरू कर दिया। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को भगा दिया।
इसी बीच कुछ लोगों ने सद्दाम की दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान का तिरपाल और परचून का सामान जलने का आरोप लगाते हुए कृष्णा उर्फ बोना, राहुल, लक्ष्मण उर्फ नन्नू नाई, हितेश चौधरी, हेमंत उर्फ हैप्पी के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। चौकी प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया हैं।