फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में 1.39 करोड़ जब्त किए एसएसटी ने

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से अब तक मथुरा में १.३८ करोड़ रुपये जब्त किए गए। पांच विधानसभा के १३ थानों में यह धनराशि पकड़ने में एसएसटी, एफएसटी और पुलिस की टीमें लगी रहीं। अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय सीमाओं के अलावा जगह-जगह हुई चेकिंग में यह रकम पकड़ी गई।
विज्ञापन

आठ जनवरी से चार फरवरी के मध्य चले चेकिंग अभियान में तीन टीमों की अलग-अलग कार्रवाई से मोटी रकम ले जाने वालों में खलबली मची हुई है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पुलिस, एसएसटी और एफएसटी ने यह कार्रवाई धड़ाधड़ की। एक-एक वाहन की बारीकी से चेकिंग के संग शराब और मादक पदार्थ भी पकड़े हैं।
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि १.३८ करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। पकड़ी गई इस धनराशि का कोई भी सुबूत नहीं दे पाए। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इन विधानसभा के थाना क्षेत्र में पकड़ी नकदी
- छाता विधानसभा: थाना कोसीकलां, कोतवाली छाता
- मांट विधानसभा: थाना नौहझील
- गोवर्धन विधानसभा: थाना गोवर्धन, थाना बरसाना, थाना फरह
- मथुरा विधानसभा: शहर कोतवाली, कोतवाली वृंदावन, थाना सदर बाजार
- बलदेव विधानसभा: थाना बलदेव, थाना महावन, थाना जमुनापार
अब तक हुई यह कार्रवाई
- शराब ५६३१४ लीटर बरामद, अवैध शस्त्र २७० (चार फैक्टरी मेड हथियार), कारतूस ४६०(कोसीकलां, शेरगढ़, बरसाना और गोवर्धन), हेरोइन १८०० ग्राम, गांजा ३५६ किलो, स्मैक ४० ग्राम, सफेद धातु ३६ किलो, लाइसेंसी शस्त्र जमा ११९४१, आचार संहिता उल्लघंन में ३२ मुकदमें, चालानी ७८९३२, पाबंद ७०६५८, पांच लाख से अधिक में पाबंद १०३३२, लाइसेंसी शस्त्र निरस्त १४, गैंगस्टर ८, गुंडा एक्ट १२२, जिला बदर ६६, निगरानी(5प्रतिदिन थाने में हाजिरी) ५६, हिस्ट्रीशीट खोली २२
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें