फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के नए एसएसपी ने किया थानों का निरीक्षण, परिक्रमा मार्ग का बाइक से किया निरीक्षण

Mon, 21 Apr 2025 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में चार्ज लेने के साथ ही नए एसएसपी ने बाइक से परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। एसएसपी के निरीक्षण से जहां अधीनस्थों में खलबली मची रही, तो वहीं उनकी इस कार्यशैली ने मथुरा वालों की दिल जीत लिया। 
 
विज्ञापन
एसएसपी श्लोक सिंह बाइक से परिक्रमा मार्ग में भ्रमण करते हुए।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवागत एसएसपी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद रविवार को थाना गोवर्धन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना जब अधिकारियों को लगी तो उनमें खलबली मच गई। आनन-फानन व्यवस्था दुरुस्त की गईं। इस दौरान एसएसपी ने प्रशिक्षु आईपीएस गोल्डी गुप्ता के साथ बाइक से परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन




 

थाना परिसर, कार्यालय आदि का किया भ्रमण
एसएसपी श्लोक सिंह ने थाना परिसर, कार्यालय आदि का भ्रमण करते हुए थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को देखा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्त कार्रवाई का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें -  दंपती हत्याकांड में नया मोड: जहरीला लड्डू खिलाकर...इसलिए किया गया कत्ल, मां, भाई और भाभी ने रची थी साजिश
 
विज्ञापन

बाइक से परिक्रमा मार्ग पर निकले एसएसपी
बीट आरक्षी व मुख्य आरक्षियों को अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक भ्रमणशील रहकर लोगों से नियमित संपर्क में रहने को कहा। इसके बाद उन्होंने दानघाटी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बाइक से परिक्रमा मार्ग का भी अवलोकन किया। सीओ आलोक सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस और थाना प्रभारी गोल्डी गुप्ता, क्राइम इंस्पेक्टर संजीव दुबे, कस्बा इंचार्ज जितेंद्र कुमार, अंशू कौशिक आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: अमेरिकी उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल को करेंगे ताज का दीदार, एक बजे तक बंद रहेगा स्मारक; पुख्ता रहेगी सुरक्षा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें