फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला ऑटो चालक से दरिंदगी...होटल में ले गए, एक ने खुद को बताया फौजी; फिर बारी-बारी लूटी आबरू

Mon, 21 Apr 2025 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

महिला ऑटो चालक से दरिंदगी करने वाले जीजा-साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी मेरठ का है, तो दूसरा गाजियाबाद का रहने वाला है। दोनों ही आगरा घूमने के लिए आए थे। 
 
विज्ञापन
महिला ऑटो चालक - फोटो : frrepik-AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बालूगंज के होटल में महिला ऑटो चालक से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी जीजा-साले हैं। आगरा घूमने आए थे। इसी दौरान ऑटो चालक को बातों में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को मेरठ से गिरफ्तार किया है। सोमवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


महिला ऑटो चालक को बातों में फंसाया
एत्माद्दौला क्षेत्र की महिला अपनी बेटी की परवरिश के लिए ऑटो चलाती है। शुक्रवार को रामबाग से ऑटो में बैठे दो युवकों ने खुद को फौजी बताकर ऑटो से आगरा घुमाने की पेशकश की थी। बातों में फंसाकर महिला के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर ली।

ये भी पढ़ें -  UP: जिस बेशकीमती जमीन के लिए पुलिस ने बेगुनाह परिवार को भेजा था जेल, उसमें बिल्डर समेत नौ को क्लीनचिट
विज्ञापन






 

बेटी को सैन्य स्कूल में प्रवेश कराने का दिया झांसा
पता कर लिया कि महिला का पति से विवाद चल रहा है। इस पर छह साल की बेटी का प्रवेश सैन्य स्कूल में कराने का झांसा दिया। महिला दोनों को फौजी समझकर उनकी बातों में आ गई। दोनों आरोपियों ने बालूगंज के एक होटल में बुलाया और कुछ देर में घूमने के लिए ऑटो से निकलने की बात की। होटल के कमरे में पहुंचते ही बंदूक के बल पर दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें -  यूपी में गर्मी से हाहाकार: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड...आगरा में 40 डिग्री पहुंचा पार; जानें कब मिलेगी राहत


 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार
रकाबगंज पुलिस ने छानबीन की तो बुलंदशहर का आधार कार्ड मिला। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शास्त्रीनगर, मेरठ निवासी मुकेश और लोनी, गाजियाबाद निवासी अजय को पकड़ा है। दोनों जीजा और साले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनकी तलाश के लिए दो दिन से खोजबीन कर रही थी। उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें -   Agra News: बंगारा में जातीय तनाव, फायरिंग से फैली दहशत; गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें