फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोविड-19 एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए मथुरा-वृंदावन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर निगम के समस्त वार्डों में अभियान चलाने जाने के लिए 24 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों की निगरानी में वार्डों में सफाई कार्य, सैनिटाइजेशन, जलभराव की रोकथाम, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का सफाई कार्य, खाली स्थल/प्लॉटों की सफाई, नाला-नालियों की सफाई, एंटीलार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त समस्त वार्डों में टैंकर एवं प्रेशर मशीनों के माध्यम से समस्त मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से कोविड के रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना है कि इस आपदा में नगर निगम पूरी कर्मठता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेगा। गलियों, सड़क और बाजार में नियमित चूना डलवाया जा रहा है। रविवार को लॉकडाउन में मथुरा-वृंदावन नगर निग क्षेत्र में सफाई के संग ही स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें