फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने वालों पर नहीं हो रही कार्रवाई...', प्रदेश सरकार पर बरसे सपा सांसद रामजीलाल सुमन

Sat, 12 Jul 2025 05:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अपराधियों की सरकार है। इसमें आम आदमी सुरक्षित नहीं है। वह आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की घटना पर मथुरा पहुंचे थे।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां में सपा सांसद रामजीलाल सुमन शनिवार दोपहर थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया पहुंचे। एक सप्ताह पूर्व क्षतिग्रस्त हुई आंबेडकर प्रतिमा का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। सरकार को दलित विरोधी सरकार बताया।
विज्ञापन


थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। इसमें आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन भी भरतिया पहुंचे। सांसद ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस से प्रतिमा लगने का समय पूछा। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अपराधियों की सरकार है। इसमें आम आदमी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि उत्तर प्रदेश की सरकार सबसे खराब सरकार है। मैं नहीं समझता कि इससे ज्यादा सही मूल्यांकन किसी भी सरकार को नापने का दूसरा हो सकता है। 

सपा सांसद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से पूरे देश और समूचे उत्तर प्रदेश में एक विचार को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। डॉक्टर आंबेडकर महान थे। उन्होंने कहा कि जहां भी डाॅक्टर आंबेडकर की प्रतिमाएं टूट रहीं हैं, वहां अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो सकती है। वो नहीं हो रही हैं। ये अपराधियों के मनमुताबिक सरकार है। ये सरकार अपराधियों की सरकार है। इसमें आम आदमी सुरक्षित नहीं है। सरकार का पूरा जोर धार्मिक कार्यक्रमों पर है। जनता की जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान नहीं है। बुलडोजर कार्रवाई पर कहा कि किसी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करनी है तो उसके लिए कानून है। कानून दंड देगा। बुलडोजर संस्कृति बंद होनी चाहिए। गुनाह करने वालों के लिए कोर्ट में सजा का प्रावधान है। उस प्रक्रिया का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें