कथावाचक देवकीनंदन के सत्संग में शुक्रवार को लखीमपुर की एक युवती ने अपने गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों पर गौवंश खिलाने का आरोप लगाया है। कथावाचक से इतनी बात कहने के बाद युवती रोने लगी और कहा कि हिन्दू होकर वह लोग गोमांस खाते हैं और मेरा भी धर्म नष्ट करा दिया। फिलहाल देवकीनंद महाराज ने युवती को अपने ही आश्रम में ठहराया है। साथ ही लखीपुर पुलिस के संज्ञान में भी मामले को डाला है। हालांकि मामले की जांच हो रही है।