फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा उम्मीदवार ने जाना मुस्लिमों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के कसाईपाड़ा पहुंचे सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुस्लिम समाज को हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही महिला और बच्चों से की गई मारपीट का विरोध जताते हुए एकतरफा पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. अबरार हुसैन और सपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय नागरिकों से पूरी जानकारी जुटाकर हाल जाना। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कथित गोरक्षक मनगढ़ंत गोकशी की झूठी अफवाह फैलाकर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ उनके घरों में घुसकर अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। इन सभी ने घरों में घुसकर मारपीट की। पुलिस भी इनका साथ दे रही है।
महानगर अध्यक्ष ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अराजक तत्व, जो शांति धर्म प्रिय नगरी की फिजा को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि एसएसपी से मिलकर समस्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएंगे और पीड़ितो को न्याय दिलवाएंगे। इस मौके पर विभोर गौतम, मुन्ना मलिक, मोहम्मद जाहिद, सिराज खान, गब्बर कुरैशी, जाकिर मेंबर, साबिर उस्मानी, आसिफ फारुकी, आरिफ कुरैशी, संदीप दिवाकर, आरिफ मेंबर, बबलू कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें