वृंदावन। एक बेटे ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इस पर मां और प्रेमी आग बबूला हो गए और दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। दोनों ने उसे जान से मारने का भी प्रयास किया। पिता ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई है कि 11 जुलाई की रात करीब 2 बजे जब प्रार्थी का पुत्र नींद में से जागा तो उसने अपने घर के एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति देखी। तहरीर के अनुसार, उसने अपनी मां को एक अज्ञात व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। यह देखने के बाद वह डर के कारण अपने चाचा को बुलाने के लिए बाहर भागा तो दोनों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया, लेकिन वह वहां से भागकर चाचा के पास पहुंच गया और सारी जानकारी दे दी। अब महिला के पति ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।