फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: किसी को लगा आसान, तो कोई केमिकल लोचे में उलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। सीबीएसई 12वीं की रसायन विज्ञान और 10वीं की संस्कृत की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देकर लौटे ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को सामान्य बताया, तो कुछ पेपर देखकर चकरा गए। परीक्षार्थियों का कहना था कि जिसने अपनी तैयारी एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के आधार पर की होगी, उसे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा जिले में 30 परीक्षा केंद्रों पर हुई। 6421 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इसके साथ ही 96 ने परीक्षा छोड़ दी। 10वीं की संस्कृत की परीक्षा में जनपद के सभी केंद्रों पर 496 शामिल हुए। 4 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थियों ने बताया कि 70 अंक के प्रश्नपत्र में कुछ सवाल ऐसे आए, जिन्हें देखकर कई परीक्षार्थी चकरा गए, लेकिन अधिकांश छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र एनसीआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार ही लगा। परीक्षा सुबह 10.30 से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक रही। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जहां उनकी तलाशी के बाद कक्षों में प्रवेश दिया गया। तंवी, आयिशा, रेखा, कुशल आदि विद्यार्थियों ने बताया कि रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र 70 अंक का रहा। इसमें प्रश्न घुमा फिराकर पूछे गए, लेकिन प्रश्नपत्र आसान था। कई परीक्षार्थियों ने न्यूमेरिकल और बहुविकल्पीय जैसे सवालों को कठिन बताया और ठीक नंबर आने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

12वी की परीक्षा के लिए नगर में एमडी जैन पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर और विद्या देवी जिंदल स्कूल परीक्षा केंद्र पर करीब 550 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। एमडी जैन में केंद्र व्यवस्थापक डा. नरेंद्र शर्मा समेत पर्यवेक्षकों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन

फोटो-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें